फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: बिजली चोरी में छह को पकड़ा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कस्बे में मंगलवार को पॉवर कॉर्पोरेशन व विजिलेंस टीम ने बिजली कनेक्शनों की चेकिंग का सघन अभियान चलाया। इस दौरान छह उपभोक्ता घर में लगे मीटर को बाईपास कर बिजली करते धरे गए। िबिजली चोरी में पकड़े गए सभी छह उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नंदलाल के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने हाईवे पर संचालित होटल, कामर्शियल भवन व घरेलू मीटर कनेक्शनों की गहन जांच पड़ताल की। इस दौरान छह लोग मीटर से पहले बाईपास कर बिजली चोरी करते पकड़ आए। इसके अलावा 30 उपभोक्ताओं पर 10 हजार से अधिक की बकाएदारी भी मिली।
लगातार चेतावनी के बाद भी बिजली बिल जमा न कराने वाले इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन को भी मौके पर ही विच्छेदित करने की कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान विभाग की तरफ से अधिशासी अभियंता रमेश कुमार, उपखंड अधिकारी धीरज यादव, विजिलेंस टीम प्रभारी नागेंद्र कुमार, जेई राशिद खान इत्यादि ने हिस्सेदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें