फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मितौरा गांव में सामान्य हो रहे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौरा गांव में सामान्य हो रहे हालात
विज्ञापन

कांवड़ियों से विवाद के बाद पथराव का मामला
कांवड़ियों पर हमला करने वाले चार आरोपियों को जेल
फोटो नं. 35
सीतापुर। रामपुर मथुरा के मितौरा गांव में सोमवार देर शाम दो समुदायों में हुई मारपीट व पथराव की घटना के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात है। हमले में गंभीर रूप से जख्मी कांवड़ियों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। उनकी हालत स्थित बताई जा रही है। पुलिस ने एक समुदाय के चार हमलावरों को दबोच कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश जारी है।
सोमवार को कांवड़ियों का एक जत्था खीरी के गोला गोकर्णनाथ से जलाभिषेक कर लौट रहा था। जत्थे में डीजे बज रहा था। जब ये लोग रामपुर मथुरा इलाके में मितौरा गांव पहुंचे तो वहां आठ वर्षीय बालक को सुपुर्द-ए-खाक करने की तैयारियां चल रही थी। डीजे बजाने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद के बाद लाठी डंडे, ईंट, पत्थर चले थे। दोनों ओर से कई लोग जख्मी हुए थे। पुलिस ने क्रास केस दर्ज किया था। घटना को लेकर त्यागी जी महाराज ने सैकड़ों लोगों के साथ धरना दिया था। इस बीच गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दौड़ा लिया था। मामले को तूल पकड़ा देखकर क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एहतियात के तौर पर मितौरा गांव पुलिस के अलावा एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चार आरोपियों को जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वर्जन...
विवेचना में जो भी दोषी होगा, उसे बक्शा नहीं जायेगा। गांव के हालात सामान्य होने तक पुलिस बल तैनात रहेगा। घायल कांवड़िये शिवकुमार का इलाज लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। हालत में सुधार हो रहा है।
- एसओ कुलदीप तिवारी ने बताया कि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें