फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: भागवत कथा के दौरान दर्दनाक हादसा, झांकी करने आए युवक की करंट लगने से मौत

Fri, 16 Oct 2026 12:22 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

मृतक युवक कथाओं और दुर्गा जागरण कार्यक्रमों में झांकियां निकालने और भजन गाने का काम करता था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक मोहित कुमार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले की मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरा में चल रही भागवत कथा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। झांकी करने आए युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम टिकरा में गुरुवार से भागवत कथा का शुभारंभ हुआ था। कथा में झांकी करने के लिए ग्राम गजाधरपुर थाना टड़ियावां जिला हरदोई निवासी मोहित कुमार (30) आया था। बताया गया कि गुरुवार देर रात वह मोबाइल चार्ज करने के लिए तार लगा रहा था, तभी उसे करंट लग गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक मोहित भागवत कथाओं और दुर्गा जागरण कार्यक्रमों में झांकियां निकालने और भजन गाने का काम करता था। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि कलाकार को करंट लगने की जानकारी मिली थी सीएचसी में इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी है शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें