फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर को जल्द मिलेगा बस स्टेशन: दयाशंकर

Fri, 22 Aug 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
परिवहन मंत्री को सम्मानित करते लोग।
विज्ञापन
खैराबाद (सीतापुर)। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि सीतापुर को जल्द एक नया बस स्टेशन मिलेगा। इसके लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार परिवहन निगम की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। परिवहन मंत्री बतौर मुख्य अतिथि बृहस्पतिवार को श्री चंद्र प्रकाश पुरी कल्याण सेवा समिति की ओर से आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


नगर पालिका के निकट एक मैरिज लान में आयोजित सम्मान समारोह में परिवहन मंत्री ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। सभी व्यक्तियों को समाज में जन कल्याण के लिए काम करने चाहिए। समिति की ओर से 11 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल देना व किसानों का सम्मान करना प्रेरणादायक है। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगो व वरिष्ठजनों के साथ किसानों को सम्मानित किया।

इसके बाद नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने दिव्यांगों के साथ सभासदों को सम्मानित किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व सरस्वती वंदना के साथ हुई। इस मौके पर पूर्व सांसद रेखा वर्मा, विधायक ज्ञान तिवारी, रामकृष्ण भार्गव, आशा मौर्या, नीरज वर्मा, अजय भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी व अचिन महरोत्रा, अमित पुरी, अक्षय पुरी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता, पुष्पेंद्र अवस्थी, रंजीत रस्तोगी, अतुल टंडन, सोमू अवस्थी, अंकुर पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें