फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: सड़क हादसे में प्रधान पुत्र सहित दो की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Sun, 22 Nov 2026 11:05 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

ग्राम पंचायत कुचकापुर के प्रधान का बेटा अपने दोस्त के साथ स्कूटी से सीतापुर आ रहा था तभी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शेखर राठौर व आयुष जायसवाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल हाइवे पर रविवार देर शाम स्कूटी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी दी। हादसे में प्रधान पुत्र समेत दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीयों की मदद से पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया था, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


रामकोट थाना इलाके की ग्राम पंचायत कुचकापुर प्रधान मनोज राठौर का बेटा शेखर राठौर(18) अपने दोस्त आयुष जायसवाल(18) पुत्र गुड्डू निवासी नेरी कलां के साथ स्कूटी संख्या UP 34 BQ 9037 से सीतापुर आ रहा था। इसी दौरान एलिसिया पार्क के सामने अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मारी दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीयों की मदद से पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos
विज्ञापन

सिधौली: झोपड़ी के बाहर मिला वृद्ध का शव, दो लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

खिड़कीपुरवा गांव निवासी रम्मा (65) का शव रविवार रात इनके खेत में बने हुए झोपड़ी के बाहर पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर निरीक्षण किया गया। मृतक के सिर में चोट पाई गई। उनके पुत्र सुंदर ने गांव के ही निवासी कुलदीप और रामू पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतक का पूर्व में इनसे ज़मीन और रास्ते को लेकर विवाद है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अन्य कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें