सीतापुर जिले के कमेला मोहल्ले में रविवार रात वीडियो गेम खेलने को लेकर हुए विवाद में एक किशोर की की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक गेम खेलने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद दो युवकों ने 14 वर्षीय किशोर अयान और उसके साथ मौजूद दानिश (32) पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में अयान को लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान अयान की रविवार देररात मौत हो गई।