फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर शिक्षक इलेवन ने 23 रनों से जीता मैच

Wed, 21 Jan 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महोली (सीतापुर)। कृषक इंटर कॉलेज मैदान में मंगलवार को स्व. कौशल किशोर त्रिवेदी व स्व. समीर मिश्रा टीटू की स्मृति में प्रथम लेदर बाॅल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच बेसिक शिक्षक इलेवन सीतापुर व हरदोई स्पोर्टिंग के मध्य खेला गया।सीतापुर शिक्षक इलेवन ने 23 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ पिसावां ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश यादव, ऐलिया प्रमुख प्रतिनिधि संजू सिंह, गन्ना समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि धीरेंद्र सिंह चौहान व इंस्पेक्टर जेवी पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीतापुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज सुनील भार्गव ने 20 गेंदों में तीन चौके और पांच छक्के की मदद से अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सर्वाधिक 52 रन बनाए।
वहीं, बल्लेबाज शशांक ने 25 गेंदों में पांच चौके व तीन छक्कों की मदद से 45 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरदोई स्पोर्टिंग की टीम 19.2 गेंदों में 173 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें बल्लेबाज तन्मय ने 22 गेंदों में 7 चौके व दो छक्कों की की मदद से सर्वाधिक 51 रन बनाए व बल्लेबाज प्रवीण ने 24 गेंदों में तीन चौके व एक छक्के की मदद से 36 रन बनाए। सुनील भार्गव को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें