फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा बोली, बस कंडक्टर तेज आवाज में बजाता है गंदे गाने

विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। मिश्रिख कोतवाली इलाके में उत्तरधौना स्थित ज्योति पैरामेडिकल कॉलेज में महिला शक्ति अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में एक छात्रा ने रोजमर्रा पेश आने वाली बड़ी शिकायत की है।
विज्ञापन

छात्रा ने कहा कि जब वह अन्य छात्राओं के साथ बस में सफर करती है तो एक बस का कंडक्टर तेज आवाज में अश्ललील (गंदे) गाने बजाता है। जब छात्राएं गाने को बंद करने के लिए कहती हैं तो बस कंडक्टर गाना बंद करने के बजाय आवाज और तेज कर देता है। हालांकि पुलिस ने उसकी इस शिकायत को बेहद गंभीरता से लिया है।
एक अन्य छात्रा ने चल रहे कार्यक्रम में पुलिस से जूडो कराटे सीखने की मंशा जाहिर की। जिसके चलते कोतवाल मनोज यादव ने कॉलेज में ट्रेंड महिला आरक्षी को जूडो सिखाने के लिए भेजने का आश्वासन दिया। इस मौके पर इंस्पेक्टर ने कहा कि हमारी बहन बेटियों को कहीं भी कोई दिक्कत महसूस होती है या कोई लड़का परेशान करता है तो उनके लिए पुलिस ने 1090 हेल्प लाइन चला रखा है। इस नंबर पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकती हैं। साथ ही पुलिस का डायल 112 भी हर वक्त मदद के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें