फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर की दीवार बनवाने से रोका तो विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर से सटे कनवाखेड़ा में ग्रामीणों द्वारा जीर्णोद्वार कराने के बाद बनवाई जा रही मंदिर परिसर की बाउंड्रीवॉल को लेकर विवाद हो गया। तहसील प्रशासन ने पुलिस के साथ जाकर काम रुकवा दिया, इससे नाराज ग्रामीण विरोध करते हुए एकत्र हो गए।
विज्ञापन

शहर से सटे कनवाखेड़ा गांव में वर्षों पुराना एक मंदिर है। गांव के लोगों ने चंदा एकत्र कर मंदिर का जीर्णोद्धार कराया। अब उस मंदिर की बाउंड्रीवॉल बनाने की शुरूआत हुई है। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने जाकर काम रुकवा दिया। इसको लेकर ग्रामीण विरोध करने लगे। वहां पूरे गांव से दर्जनों लोग एकत्र हो गए। बात बढ़ती देख एसडीएम सदर अमित भट्ट व कोतवाल टीपी सिंह मौके पर पहुंचे।
सूत्र बताते हैं कि इसी मंदिर के पड़ोस में एक विधायक के करीबी की जमीन है। विधायक का पक्ष बाउंड्रीवाल निर्माण का विरोध कर रहा है। जिसके चलते विधायक के करीबी ने ही तहसील प्रशासन को सूचना देकर काम रुकवाया है। इस बाबत विधायक पक्ष ने गांव के प्रधान से भी काम रुकवा देने को कहा, लेकिन प्रधान ने मना कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम सदर अमित भट्ट का कहना है कि वह मौके पर हैं। जांच कराई जा रही है। जांच के बाद बताया जाएगा। कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि मंदिर के पड़ोस में ग्राम समाज की जमीन होना बताया जा रहा है। गांव के लोग प्रशासन से बिना अनुमति लिए काम करा रहे थे। इसी वजह से काम रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें