फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

94 क्रय केंद्रों पर होगी धान खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 94 क्रय केंद्रों पर गुरुवार से धान की सरकारी खरीद शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। शासन द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया गया है। कामन धान 1868 रुपये एवं ग्रेड ए धान 1888 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज सभी धान क्रय केंद्र एजेंसियों के जिला प्रबंधकों एवं मंडी सचिवों को निर्देश दे चुके हैं कि किसी भी किसान को धान बेचने में कोई परेशानी न हो। इस बार सभी एजेंसियों द्वारा भुगतान पीएफ एमएस के माध्यम से किया जाएगा। नए बोरे पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। शासन द्वारा घोषित धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कामन 1868 रुपये एवं ग्रेड ए 1888 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है।
केंद्रों पर धान बेचने के लिए ओटीपी आधारित कृषक पंजीकरण की सुविधा विभागीय वेवसाइट पर कराई गयी है। किसानों से अनुरोध है कि वे नजदीकी साइबर कैफे, जनसुविधा केंद्र पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। जिला खाद एवं विपणन अधिकारी अरविंद कुमार दुबे ने बताया कि सभी केंद्रों पर प्रभारियों की तैनाती हो गई है। बोरे उपलब्ध हैं। किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसकी सभी बंदोबस्त किए गए हैं। यदि किसी किसान को कोई दिक्कत होती है तो वह उनसे संपर्क करें। उसका समाधान किया जाएगा। इस बार किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल छनाई की देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें