फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 से नि:शुल्क राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत अगस्त माह का चना अभी तक वितरित नहीं किया जा सका है। इसलिए 21 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक होने वाले द्वितीय चरण के वितरण में ही अगस्त एवं सितंबर दोनों माह का 2 किग्रा. चना प्रति कार्ड राशन धारकों को नि:शुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार प्रसाद ने बताया जिले में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत समस्त कार्ड धारक दोनों महीनों का 2 किग्रा. चना प्रति कार्ड, प्रति यूनिट 3 किग्रा. गेहूं, 2 किग्रा. चावल उचित दर की दुकानों से प्राप्त कर लें। उन्होंने समस्त उचित दर विक्रेताओं एवं समस्त क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षकों को आदेशों का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें