फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे जाम करने में महिला सपा नेता समेत एक सैकड़ा लोगों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर। थाना क्षेत्र में तालाब में बालक की डूबने से हुई मौत के बाद लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर दी है। सपा नेत्री समेत एक सैकड़ा लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव के पास हाईवे के किनारे खनन विभाग के आदेश से मिट्टी निकलने से बने तालाब में गांव निवासी रघुवंश (28) पुत्र इंद्र विक्रम की नहाते समय डूबकर मौत हो गई थी। इसको लेकर सपा नेत्री गीता सिंह सहित सैकड़ों लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया था।
जानकारी होने पर एसडीएम सदर अमित भट्ट, इमलिया सुल्तानपुर पुलिस सहित भारी संख्या में पुलिस पहुंची थी। लोग मुआवजे की मांग को लेकर गुस्साए थे। अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया था।
विज्ञापन

एसओ विनय कुमार सिंह का कहना है कि इस मामले में सपा नेत्री गीता सिंह, अजय, आनंद सिंह, रामनिवास के अलावा एक सैकड़ा अज्ञात लोगों के खिलाफ हाईवे जाम सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें