मिश्रिख (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी में रिश्तेदारी में आई दो महिलाओं प रंजिश में चाकू से हमला कर दिया गया। एक को गंभीर, जबकि दूूसरी को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस का कहना है कि जांचकर कार्रवाई होगी।
मिश्रिख के पंडित पुरवा गांव निवासी सरला देवी पत्नी चंद्रपाल, गुड्डी देवी पत्नी रामस्वरूप अपनी रिश्तेदारी को कोतवाली क्षेत्र के ही शिवपुरी गांव को गई थी। जहां किसी बात को लेकर गांव के ही गोधन व मूलचंद से विवाद हो गया।
विवाद बढ़ने पर मूलचंद ने सरला पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। उसको सीएचसी मिश्रिख ले जाया गया है। इस हमले में गुड्डी देवी भी घायल हुई है। उसका भी इलाज कराया गया है। घटना को लेकर थाने में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार यादव का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।