फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर ने 9.30 क्विंटल एमडीएम पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर ले जाया जा रहा मिल डे मील का अनाज ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्ति विभाग ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया। चावल का नमूना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुर गांव से प्रधान श्यामा कुमारी के पति सीताराम द्वारा अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर मिल डे मील का चावल लादकर कहीं जा रहे थे। ग्रामीणों के मुताबिक, चावल बेचने के लिए ले जा रहा था। पीरपुर निवासी अवधेश कुमार समेत दर्जनों ग्राम वासियों ने चावल लदे वाहन का पीछा किया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ग्रामीणों ने एसडीएम सदर को उनके सीयूजी नम्बर पर सूचना दी। एसडीएम के आदेश पर मौके पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक अवधेश कुमार पांडेय ने खाद्यान्न से लदे वाहन को अपनी अभिरक्षा में लेकर तौल कराया। वाहन पर 9 क्विंटल 30 किलो चावल लोड है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि चावल वाहन समेत नव गुलाब उद्योग राइस मिल टेडवा चिलौला के सुपुर्द करके नमूना जांच के लिए भेज दिया गया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें