फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंखे में उतरा करंट, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवता (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार को करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के लोखरिहा पुरवा गांव के निवासी राकेश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी गीता सिंह बुधवार की दोपहर घर में अकेली थी। वह नहाने के बाद कमरे में गई। पंखा रास्ते में रखा था।
विज्ञापन

महिला ने पंखे को अलग हटाकर रखने के लिए जैसे ही उसे को छुआ करंट की चपेट में आ गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। सूचना पाकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।
गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही महिला की मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें