सीतापुर। प्रदेश में राजस्व मामलों के निस्तारण की बृहस्पतिवार को रैंकिंग जारी हुई। सीतापुर ने टॉप टेन में जगह बनाते हुए छठी रैंक हासिल की है। इससे पूर्व सीतापुर को 16वीं रैंक मिली है। डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि विकास कार्यों की सतत निगरानी, अनुश्रवण और जन सामान्य के फीडबैक से रैंक को सुधारने में काफी मदद मिली है। उन्होंने बताया कि इस रैंकिंग को सुधारने में सीडीओ निधि बंसल, एडीएम नीतीश कुमार सिंह, एडीएम न्यायिक खालिद अंजुम संग सभी अधिकारियों का सहयोग रहा है। बता दें कि रैंकिंग के अनुसार सीतापुर को दस में से 8.91 नंबर प्राप्त हुए हैं। राजस्व मामलों में सीतापुर का प्रतिशत 89.10 फीसदी रहा है। यह रैंकिंग जून माह के लिए जारी की गई है।