फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: आज से चार स्थानों पर रहेगा भारी वाहनों का डायवर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कांवड़ यात्रा और अयोध्या के श्रावण झूला मेला के चलते जिले में डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। यातायात निरीक्षक फरीद अहमद ने बताया कि अयोध्या झूला मेला के कारण महोली से सीतापुर मुख्यालय होकर लखनऊ-अयोध्या जाने वाले रूट पर महोली से ही डायवर्जन रहेगा। यहां से भारी वाहनों को बड़ागांव तिराहा से काजीकमालपुर, हरगांव, बिसवां रेउसा से चहलारी घाट होते हुए बहराइच के रास्ते से भेजा जाएगा। दूसरा डायवर्जन सिधौली से होगा, लखनऊ जाने वाले भारी वाहन बड़ा चौराहा से बिसवां, रेउसा चहलारी घाट की तरफ जाएंगे। तीसरा डायवर्जन बिसवां से होगा। यहां से भी रेउसा चहलारी घाट होकर वाहन गुजरेंगे। वहीं, चौथा डायवर्जन महमूदाबाद से बाराबंकी मार्ग पर होगा। यहां से भी वाहन रेउसा के चहलारी होकर भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें