फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: 27 लाख के ठगी के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया, पीएनबी का शाखा प्रबंधक बताकर किया फ्रॉड

Thu, 01 Oct 2026 08:59 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर पुलिस ने खुद को पीएनबी का शाखा प्रबंधक बताकर 27 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर शहर कोतवाली पुलिस ने 27 लाख ठगी के आरोपी रोहित को हिरासत में ले लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है। 

विज्ञापन


नवीन चौक निवासी प्रेमलता के पास श्यामनाथ के पूर्णागिरी नगर निवासी आदित्य पाल करीब दो महीने पहले एक युवक को लेकर उनके पास आया था। उसने युवक की पहचान मध्य प्रदेश के भोपाल सराय सिकंदरी निवासी रोहित वाजपेई के रूप में कराई। आदित्य ने बताया कि रोहित पंजाब नेशनल बैंक की मिश्रिख शाखा में शाखा प्रबंधक है और उसे किराये पर कमरा चाहिए। विश्वास करके प्रेमलता ने एक सितंबर को रोहित को प्रेमनगर निवासी रामनरेश जायसवाल के घर में कमरा दिलवा दिया।
विज्ञापन


कुछ समय बाद रोहित ने आसपास रहने वाले अतुल और सुधीर कुमार से भी संपर्क बढ़ाया। कम कीमत पर सोने के बिस्किट दिलाने के झांसे में आकर 14 सितंबर को प्रेमलता ने तीन लाख, अतुल ने चार लाख, सुधीर जायसवाल ने पांच लाख और रामनरेश ने 15 लाख रुपये दे दिए।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि आज घटना का खुलासा किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें