आरोप पत्र देने के साथ शुरू करेंगे जांच
जिला गन्ना अधिकारी रत्नेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि उप गन्ना आयुक्त का पत्र मिला है। खीरी की गन्ना समितियों की प्रारंभिक जांच में दोषी पाए दो कर्मियोें को सीतापुर में अटैच किया गया है। इन्हे प्रारंभिक जांच के बिंदुओं पर आरोप पत्र भेजा जाएगा। प्रारंभिक जांच के तथ्यों का परीक्षण करेंगे। दोषी कर्मचारियों को आरोप पत्र भेजकर उनका जवाब लिया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। जांच आख्या उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।