प्राची के फेशियर हेयर को लेकर एक बार फिर से बवाल मचा है। मुंबई की एक कंपनी ने प्राची की फोटो लगाकर विज्ञापन दिया तो इस पर तमाम लोगों ने इसे मार्केटिंग का नया फंडा बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश बोर्ड (यूपी बोर्ड) के हाईस्कूल के नतीजों में सीतापुर जिले के महमूदाबाद की प्राची ने यूपी टॉप किया है। प्राची के फेशियर हेयर को लेकर एक बार फिर से बवाल मचा है। मुंबई की एक कंपनी ने प्राची की फोटो लगाकर विज्ञापन दिया तो इस पर तमाम लोगों ने इसे मार्केटिंग का नया फंडा बताकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। अब माता-पिता ने सरकार से ऐसी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मुंबई की एक शेविंग कंपनी ने एक अखबार में प्राची की फोटो लगा हुआ एक विज्ञापन दिया है। इस विज्ञापन में कंपनी ने लिखा है कि वो आज आपके बालों को ट्रोल कर रहे हैं वे कल आपके एआईआर (रैंक) की सराहना करेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस विज्ञापन में नीचे छोटे अक्षरों में ये भी लिखा है कि हमें उम्मीद है कि आप कभी भी हमारे रेंजर का उपयोग करने के लिए तंग नहीं होंगे। इसके बाद इस मार्केटिंग स्ट्रेटजी को लोग मौके को भुनाने की योजना बताकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। प्राची निगम के पिता चंद्र प्रकाश निगम ने कहा ऐसी कंपनियों पर सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये आज ही मुझे जानकारी मिली है। इस पर एक्शन जरूर लेंगे। वहीं प्राची निगम की माता ममता निगम ने सरकार से कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।