सीतापुर जिले में बिसवां कोतवाली क्षेत्र के देवकलिया में सीतापुर से अयोध्या रामलला के दर्शन करने गई श्रद्धालुओं की एक बस रास्ते मे एक ट्रक से टकरा गई। यह बस श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद वापस लेकर आ रही थी। देवकालिया के पास रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हादसा हुआ। बस में 45 लोग सवार थे, जिसमें छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन छह लोगों को सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज बिसवां सीएचसी पर चल रहा है। जिन छह लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसमें एक की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला घायलों का हाल लेने सीएचसी बिसवां और जिला अस्पताल पहुंचे।