फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News : अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की बस ट्रक से टकराई, 45 यात्री घायल, छह गंभीर

Fri, 09 Feb 2024 11:30 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले में बिसवां कोतवाली क्षेत्र के देवकलिया में सीतापुर से अयोध्या रामलला के दर्शन करने गई श्रद्धालुओं की एक बस रास्ते मे एक ट्रक से टकरा गई। यह बस श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद वापस लेकर आ रही थी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले में बिसवां कोतवाली क्षेत्र के देवकलिया में सीतापुर से अयोध्या रामलला के दर्शन करने गई श्रद्धालुओं की एक बस रास्ते मे एक ट्रक से टकरा गई। यह बस श्रद्धालुओं को दर्शन के बाद वापस लेकर आ रही थी। देवकालिया के पास रात करीब 3 बजकर 30 मिनट पर हादसा हुआ। बस में 45 लोग सवार थे, जिसमें छह लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। इन छह लोगों को सीतापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है।  बाकी घायलों का इलाज बिसवां सीएचसी पर चल रहा है। जिन छह लोगो को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। उसमें एक की हालत गंभीर है। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला घायलों का हाल लेने सीएचसी बिसवां और जिला अस्पताल पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें