फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मंत्री न बनाए जाने पर सोशल मीडिया पर छलकी विधायक की पीड़ा, पोस्ट शेयर कर जताई नाराजगी

Sun, 10 May 2026 05:49 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा विधायक आशा मौर्य ने मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हालांकि, कुछ देर बाद उन्होंने पहली पोस्ट डिलीट की और कुछ सुधार के बाद दूसरी पोस्ट शेयर की।
विज्ञापन
विधायक आशा मौर्या ने की पोस्ट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार का रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया। कुल आठ लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। इस बीच भाजपा विधायक आशा मौर्य ने मंत्रिमंडल में शामिल न किए जाने पर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की है। हालांकि कुछ देर बाद उन्होंने अपनी पहली पोस्ट को डिलीट करके दूसरी पोस्ट की। 

विज्ञापन


उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में लिखा था कि आप सभी पत्रकार बंधुओं, पूरे देश, प्रदेश से आये फ़ोन कॉल, सोशल मीडिया पर शुभचिंतकों, समर्थकों एवं स्नेह रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आपका स्नेह और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है लेकिन यह भी अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भारतीय जनता पार्टी को समर्पित कार्यकर्ताओं, विशेषकर हम जैसे मौर्य समाज के संघर्षशील एवं निष्ठावान लोगों की आवश्यकता नहीं दिखाई दे रही, बल्कि बाहर से आए हुए बागी एवं दलबदलू नेताओं को प्राथमिकता दी जा रही है। वर्षों से पार्टी और संगठन के लिए समर्पण भाव से कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कहीं न कहीं पीड़ादायक है। फिर भी हम समाज, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई पूरी मजबूती के साथ लड़ते रहेंगे।

उनकी यह पोस्ट वायरल हुई तो उन्होंने एक अन्य पोस्ट साझा की। उसमें लिखा कि आप सभी पत्रकार बंधुओं, देश-प्रदेश से प्राप्त हुए फ़ोन कॉल, सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं एवं समर्थन देने वाले सभी शुभचिंतकों, समर्थकों और स्नेह रखने वाले प्रत्येक व्यक्ति का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आप सभी का प्रेम, आशीर्वाद और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आपके स्नेह और समर्थन ने सदैव मुझे समाज एवं संगठन के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी है।
विज्ञापन


पार्टी और संगठन के लिए पिछले 35 वर्षों से पूर्ण समर्पण भाव, निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए सदैव संगठन हित को सर्वोपरि रखा है। जनसेवा और समाजहित के लिए निरंतर कार्य करना ही मेरे जीवन का उद्देश्य रहा है और आगे भी पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करती रहूंगी। हालांकि, एक समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते कहीं न कहीं मन में थोड़ी पीड़ा अवश्य हुई है क्योंकि वर्षों की मेहनत, संघर्ष और निष्ठा हर कार्यकर्ता के लिए भावनात्मक रूप से जुड़ी होती है। लेकिन यह पीड़ा मेरे संकल्प को कमजोर नहीं करेगी, बल्कि समाज और संगठन के प्रति मेरी जिम्मेदारियों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी।

विधायक आशा मौर्य ने कहा कि मैं पहले भी पार्टी एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रही हूं और आगे भी सदैव संगठन एवं समाज हित में कार्य करती रहूंगी। समाज के सम्मान, स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई आगे भी पूरी मजबूती, सत्यनिष्ठा और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ जारी रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें