फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 17 करोड़ से संवरेगा सीतापुर जंक्शन

Thu, 01 Jun 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अब जल्द ही सीतापुर जंक्शन यात्रियों के लिए नई सुविधाओं से लैस होगा। एफओवी पुल के निर्माण के साथ ही जंक्शन के बाहर पड़े खाली स्थान पर वाहन पार्किंग भी बनाई जाएगी जिसमें स्टॉफ के लिए रिजर्व पार्किंग होगी।
विज्ञापन

अमृत भारत योजना के तहत स्टेशन पर 17 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों को परखने के लिए गुरूवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आदित्य कुमार ने निरीक्षण किया। उनके साथ मुख्य परियोजना प्रबंधक गतिशक्ति राघवेंद्र कुमार व अन्य लोग भी मौजूद रहे।
कार से वह जंक्शन पहुंचे वहां पहुंचते ही वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय मानसी मित्तल ने उनको नक्शा दिखाते हुए होने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया। इसमें जंक्शन की पूरब दिशा की ओर पार्किंग व्यवस्था बनाए जाने, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट बनाए जाने व अन्य कार्यों का जिक्र किया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया, स्टेशन प्लेटफॉर्म, वेटिंग रूम, वीवीआईपी लाउंज एवं फुटओवर ब्रिज का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित इंजीनियर और कॉन्ट्रेक्टर से पानी निकासी व अन्य विकास कार्यो के लक्ष्य को निर्धारित करते हुए जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि स्टेशन को विकसित करने के लिए जो खाका (नक्शा) खींचा गया है वास्तव में वह लोगों के लिए सुविधाजनक होगा या नहीं, इसकी जानकारी करने के लिए वह निरीक्षण करने पहुंचे थे। जिन चीजों में बदलाव की आवश्यकता होनी है, उसमें बदलाव होने के बाद ही कार्यों को शुरू किया जाएगा ताकि भविष्य में लोगों को कोई समस्या न हो। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक एके शुक्ला, इंस्पेक्टर आरपीएफ मनोज सिंह, जीआरपी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

अमृत भारत के तहत होंगे विकास कार्य
सीतापुर जंक्शन को अमृत भारत योजना के तहत चुना गया है। इसमें 17 करोड़ रूपए बजट पास किया गया है। स्थानीय कला एवं संस्कृति को शामिल करते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण, प्लेटफार्म सरफेस का विकास, स्टेशन पर अत्याधुनिक लाइट, कोच गाइडेंस सिस्टम, ट्रेन डिस्पले बोर्ड, डिजिटल घड़ियां, यात्री उदघोषणा प्रणाली, सोलर प्लांट, वाटर कूलर, 12 मीटर चौड़ा पैदल उपरिगामी पुल बनाए जाने के साथ ही अन्य काम भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें