फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छड़ी से पीटा... थप्पड़ जड़े फिर जमीन पर पटक दिया, हैवान बना गुरुकुल का आचार्य; सामने आया बर्बरता का वीडियो

Mon, 09 Oct 2023 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में गुरुकुल का है। यहां आचार्य ने एक बच्चे को बेरहमी से पीटा। पहले उन्होंने बच्चे को छड़ी से पीटा। उसके बाद बच्चों के सामने उठाकर पटक दिया। इससे वहां पर खड़े अन्य छात्र भी घबरा गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के सिधौली इलाके के एक गुरुकुल में शिक्षक हैवान बन गया। स्कूल में छात्रों के सामने एक बच्चों को जमकर छड़ी से पीटा। उसके बाद भी जब गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने बच्चे को उठाकर पटक दिया। 
विज्ञापन


किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उसके बाद आचार्य ने खुद अपना वीडियो बनाकर सफाई दी। बताते हैं कि वायरल वीडियो में किशोरी बालिका आवासीय गुरुकुल ग्राम झाजन सिधौली के आचार्य सतीश शास्त्री एक बच्चे को गुरुकुल में जमकर पीट रहे हैं। 

पहले उन्होंने बच्चे को छड़ी से पीटा। उसके बाद बच्चों के सामने उठाकर पटक दिया। इससे वहां पर खड़े अन्य छात्र भी घबरा गए। वीडियो वायरल होने के बाद आचार्य के होश उड़ गए। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि बच्चे ने रुपये चोरी किए थे। उसके घरवालों को बुलाकर उनके सामने पीटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें