फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों के निस्तारण में यूपी में सीतापुर अव्वल

Tue, 06 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुरू किया सर्वे - फोटो :
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सीतापुर जनपद एक और कामयाबी की फेहरिश्त में जुड़ गया है। जनसामान्य की शिकायतों के निस्तारण में उसने उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 26 जनवरी से अब तक आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) में दर्ज शिकायती मामलों के निस्तारण के मूल्यांकन में सीतापुर को यह ग्रेडिंग मिली है। 
विज्ञापन


 मालूम हो कि जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर शासन ने जनसुनवाई पोर्टल विकसित किया है। इस पोर्टल पर केंद्र से लेकर राज्य, जिले व तहसील स्तर तक की शिकायतें फीड की जाती हैं। इन शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण भी किया जाता है। मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर से इस पोर्टल की सीधी निगरानी व समीक्षा की जाती है।

अब शासन ने जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण को अफसरों की जवाबदेही के आधार पर ही मासिक मूल्यांकन शुरू किया है। साथ ही गुणवत्तापरक निस्तारण पर अंक देने की व्यवस्था की है। अंक के साथ ग्रेडिंग भी निर्धारित करने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन


26 जनवरी से अब तक जनसुनवाई में शिकायत निस्तारण के मूल्यांकन में सीतापुर जनपद के प्रत्येक अफसर की 40 शिकायतों की गुणवत्ता परखी गई। जिसके आधार पर ग्रेडिंग का निर्धारण किया गया है। ग्रेडिंग के आधार पर सीतापुर ने शिकायतों के निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। 
विज्ञापन

 
यह हैं संदर्भ व निस्तारित मामले
मुख्यमंत्री संदर्भ -3424, ऑनलाइन-5561, पीजी पोर्टल-574, जनसेवा केंद्र-26, डीएम -18885, एसपी संदर्भ-6182, तहसील दिवस-15067
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें