फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: ई-रिक्शा और डीसीएम की टक्कर की चपेट में आने ससुर और बहू की मौत, परिजनों में कोहराम

Thu, 19 Nov 2026 02:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल पर सवार होकर जा रहे बहू व ससुर की मौत हो गई। दोनों दवा लेने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
दोनों को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के काजी कमालपुर इलाके में हुए हादसे में ससुर और बहू की मौत हो गई। दोनों साइकिल पर सवार होकर दवा लेने जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ई-रिक्शा और डीसीएम की आपसी भिड़ंत की चपेट में आ गए। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन


अल्लीपुर गांव निवासी लल्लेश शुक्ला (50) पुत्र छोटेलाल शुक्ला अपनी बहू वंदना (35) पत्नी अनिल बाजपेई को साइकिल पर बैठाकर दवा लेने के लिए निकले थे। दोनों जैसे ही काजी कमालपुर इलाके में पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

इसी बीच, ई-रिक्शा के ठीक पीछे आ रहे एक अनियंत्रित डीसीएम ने भी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। दो वाहनों की इस जबरदस्त भिड़ंत के चलते ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरे साइकिल सवार ससुर और बहू के ऊपर पलट गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां बृहस्पतिवार सुबह दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें