फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीतापुर सिटी स्टेशन के 140 साल पूरे, मनाया महोत्सव

Fri, 25 Sep 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर के पुराने सीतापुर में स्थित मुरादाबाद मंडल के सीतापुर सिटी स्टेशन को बने 140 साल पूरे हो गए। इस मौके पर बृहस्पतिवार को स्टेशन परिसर में महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने स्कूली बच्चों के साथ तिरंगे रंग के गुब्बारों को आकाश में छोड़कर किया। इस अवसर पर सीतापुर सिटी स्टेशन का इतिहास तथा भारतीय रेल की विकास यात्रा का विशेष प्रस्तुतिकरण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।
विज्ञापन

प्रबंधक विनीता श्रीवास्तव ने बताया कि यह स्टेशन वर्ष 1886 मेंबना था। यह महोत्सव केवल एक स्टेशन का उत्सव नहीं, बल्कि हमारी विरासत, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और भविष्य की आकांक्षाओं का संगम है। भारतीय रेल निरंतर आधुनिकता की ओर अग्रसर है। सीतापुर सिटी स्टेशन भी अपनी ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित रखते हुए स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित हो रहा है।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मेरे सपनों का स्टेशन विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। जिसमें कई विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं को प्रबंधक ने प्रमाणपत्र एवं पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। छात्रों ने स्टेशन महोत्सव की खुशी में केक भी काटा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें