फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आई बाइक, युवक की मौत, साथी घायल

Thu, 01 Oct 2026 11:35 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर

सार

सीतापुर के बिसवा सिधौली मार्ग पर हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। वहीं, ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार की मौत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर जिले के कमलापुर के बिसवा सिधौली मार्ग पर  सीता रसोई के पास बुधवार देर रात एक बाइक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन मौके पर छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली संख्या यूपी 34 एके 3174 ने बाइक संख्या यूपी 41 एच 2280 (एचएफ डीलक्स) में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में बाइक सवार मुकेश (निवासी मोहम्मदीपुर, थाना महमूदाबाद) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बाइक में पीछे बैठे राजेश (निवासी हरदोहरपुर, थाना बीकेटी, लखनऊ) भी घायल हुए। पुलिस ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी कसमंडा पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। राजेश का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें