फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द मिलेगी सीतापुर-बहराइच रेल लाइन की सौगात

Sat, 20 Jun 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यह बात भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. दिनेश शर्मा ने कही। वह शुक्रवार को यहां योग महोत्सव के उद्घाटन समारोह में शिरकत करने आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मोदी सरकार जिले के विकास के लिए संकल्पित है। बताया कि दीन दयाल ग्राम ज्योति योजना के तहत सीतापुर को 298 करोड़ रुपये का बजट मिला है, जिससे एक वर्ष में करीब छह हजार गांवों का विद्युतीकरण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लखनऊ से सीतापुर बड़ी लाइन के संबंध में 350 करोड़ रुपये का बजट रेलवे को जारी किया गया है। कार्य पूरा होते ही सीतापुर सीधे दिल्ली से जुड़ जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि सीतापुर-शाहजहांपुर हाईवे चौड़ीकरण का बंद पड़ा काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मोदी सरकार जनहित के लिए कई काम कर रही है, जिनमें बीमा व पेंशन योजनाएं, मुद्रा बैंक योजना, जन-धन योजना, नदियों की सफाई, कर्मचारियों के वेतन की विसंगति दूर करना इत्यादि प्रमुख कार्य शामिल हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा वर्ष 2015 को संगठन पर्व के रूप में मना रही है।
विज्ञापन


कहा कि वर्तमान समय में संपर्क महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं का बृहद प्रशिक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। वर्ष 2017 का विधानसभा चुनाव भाजपा लोकसभा की तरह ही जीतेगी। कहा कि हाल ही में शाहजहांपुर में हुई पत्रकार जागेंद्र की हत्या पर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें