Accident in Sitapur: यूपी के सीतापुर जिले में बुधवार की देर रात ट्रैक्टर और पिकअप में भिड़ंत हो गई। इस घटना से पिकअप में आग लग गई। हालांकि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई।
सीतापुर जिले के रेउसा थाना क्षेत्र में बुधवार की मध्य रात्रि खुरवालिया तंबौर मार्ग पर एक पेट्रोल पंप के पास गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली व पिकअप की भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद पिकअप में आग लग गई। घटना में पिकअप सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। आग ने पूरी पिकअप को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
सूचना पर आई पुलिस ने दमकल को मौके पर बुलाया। बिसवां से दमकल मौके पर आई और आग पर काबू पाया। तब तक पिकअप पूरी तरह से जल गई। पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। पिकअप में आग लगने से पहले ही ड्राइवर उससे निकलने में कामयाब हो गया।