फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मानसी हत्याकांड के मुख्य आरोपी की बहन भी गिरफ्तार

Tue, 09 Jun 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संदना। कस्बा निवासी बीएससी छात्रा मानसी (20) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को मुख्य आरोपी विशाल पाल की बहन को भी गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी और उसकी बहन शिवानी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

संदना गांव निवासी मानसी 25 मई को लापता हो गई थी। शनिवार को बख्शी का तालाब में देवरईकला गांव के एक प्लाॅट में मानसी का कंकाल पड़ा मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी विशाल को शनिवार को ही मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। साक्ष्य संकलन के दौरान विशाल ने भागने की नियत से पुलिसकर्मी पर फायर की थी। इसके बाद मुठभेड़ में वह गिरफ्तार हुआ था।
आरोपी विशाल ने बताया था कि तीन माह की गर्भवती मानसी उसकी प्रेमिका थी। वह शादी की जिद कर रही थी। इसलिए विवाद के दौरान उसने मानसी की हत्या कर दी थी। रविवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार से मना कर दिया था। काफी समझाने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया था। थानाध्यक्ष मानपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें