सीतापुर। जेठानी को उधार दिये रुपये मांगना देवरानी को महंगा पड़ गया। नाराज जेठानी ने देवरानी की जमकर पिटाई कर दी। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना तंबौर के अहमदाबादगंज निवासी रूही ने बताया कि उन्होंने अपनी जेठानी रुकैया को कुछ रुपये उधार दिए थे। मंगलवार को उनके पति जिला मुख्यालय गए थे। उनको रुपयों की जरूरत थी। शाम करीब चार बजे वह अपने रुपये मांगने जेठानी के पास गईं। आरोप है कि रुपये न देकर नाराज जेठानी रुकैया ने उन्हें लात-घूसों व लाठी-डंडों से पीट दिया। (संवाद)