फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: साहब... अंश सही करने के नाम पर लेखपाल ने की वसूली

Sun, 11 Oct 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। साहब...लेखपाल ने छह हजार रुपये की वसूली करने के बाद भी तीन ही गाटा संख्याओं का अंश सही किया, जबकि शेष 11 गाटा संख्या लंबित हैं। सही करने के लिए तहसील और लेखपाल के कमरे के लगातार चक्कर काटने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही । यह शिकायत नेवादा खुर्द मछरेहटा निवासी संतलाल ने डीएम डॉ राजा गणपति आर से की। डीएम शनिवार को मिश्रिख में आयोजित थाना समाधान दिवस में पीड़ितों की शिकायत सुन रहे थे। पीड़ित की शिकायत से नाराज डीएम ने निर्देश दिया कि लेखपाल अगर अंश सही न करे तो उसे तत्काल सस्पेंड कर दो। बताया कि रविवार सुबह तक पीड़ित का काम नहीं हुआ तो लेखपाल का निलंबन पत्र जारी हो जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, लहरपुर में बैहरवा मजरा जगमालपुर निवासिनी रामादेवी पत्नी राम आसरे ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसका एक पेड़ पड़ोसी के खेत में गिर गया था जिसको वह उठाने नहीं दे रहा है। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों का कहना भी नहीं मान रहा हैं। पीड़िता ने जांच कर पेड़ दिलाने की मांग की है।
वहीं, महमूदाबाद में एसडीएम सुधीर कुमार, सीओ कपूर कुमार ने थाना दिवस में फरियादियों की शिकायतें सुनी। शहजानी निवासी राम निवास ने शिकायत करते हुए बताया कि विपक्षी युवक से खेत की मेडे आपस में मिली हुई है। मेरे द्वारा अपने खेत की मेड पर 12 वर्ष पूर्व पिलर लगवाए थे। विपक्षी ने पिलर तोड़कर खेत में मिला लिए हैं। विरोध करने पर अपशब्द कहता है। एसडीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में दर्ज शिकायतों को समयबद्ध स्तर पर पूरी गुणवत्ता के आधार पर निस्तारित कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें