एसआईआर फार्मों की स्थितियों के बारे में जानकारी करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
- फोटो : एसआईआर फार्मों की स्थितियों के बारे में जानकारी करते भाजपा जिलाध्यक्ष।
सीतापुर। अवकाश के बाद भी रविवार को सभी बूथों पर एसआईआर फॉर्म जमा करने और इसे फीड करने का विशेष अभियान चलाया गया। इससे एसआईआर फॉर्म के डिजिटाइजेशन का तकरीबन 64 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। 11 नवंबर तक सभी मतदाताओं के फॉर्म फीड कराए जाने हैं। जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में एसआईआर फॉर्म मतदाताओं को उपलब्ध कराने व उसे कंपलीट कराकर फीड कराने का कार्य चल रहा है।
इसके लिए 3644 बीएलओ कार्य कर रहे हैं। इनके साथ नियुक्त किए गए सहायकों की ओर से भी फीडिंग कार्य में सहयोग किया जा रहा है। रविवार को सभी बूथों पर विशेष अभियान के तहत एसआईआर फॉर्म जमा करने और इसे फीड करने का कार्य किया गया है। इससे बड़ी संख्या में फॉर्म फीड कराए गए। नौ विधानसभा क्षेत्रों में 31,90,806 मतदाता हैं। इसके सापेक्ष 31,87,871 मतदाताओं को फॉर्म उपलब्ध कराया जा चुका है। साथ ही तकरीबन 64 फीसदी मतदताओं के फॉर्म का डिजिटाइजेशन हो गया है। तकरीबन 2.55 फीसदी मतदाता मृतक हैं। इससे इनके गणना प्रपत्र नहीं भरे गए हैं।