फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: डीएम साहब... दिव्यांग पेंशन दिलवा दीजिए

Sun, 26 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
रामपुर कलां थाने में ​शिकायतें सुनते डीएम । संवाद
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम साहब...मैं दिव्यांग हूं। अभी तक मुझे पेंशन नहीं मिल रही है। कृपया कर पेंशन दिलवा दीजिए। दिव्यांगता के कारण अब तक इसके लिए आवेदन भी नहीं कर पाया हूं। यह फरियाद सरवा जलालपुर निवासी बिंद्रा ने डीएम डॉ. राजा गणपति आर से बयां की। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल पेंशन दिलवाने का निर्देश दिया। वहीं, एक युवती ने डीएम व एसपी से एक युवक द्वारा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। इस दौरान कुल 71 प्रार्थना पत्र सुनवाई के लिए आए, इनमें 20 पुलिस व 51 राजस्व संबंधी मामलों के रहे।
विज्ञापन

दीवार खड़ी कर दबंग कर रहे कब्जा
खैराबाद में एसडीएम डॉ जनार्दन व सीओ कपूर कुमार ने पीड़ितों की शिकायतों को सुना। इस दौरान रमुवापुर भदियासी गांव निवासी गायत्री ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। बताया कि कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरदस्ती दीवार खड़ी कर रहे हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।
नगर पंचायत की पाइपलाइन से नहीं आ रहा पानी
महोली के शक्तिनगर वार्ड निवासी कमलेश कुमार मिश्र ने बताया कि मोहल्ले की साईं गली में इंटरलाकिंग सड़क के बीचोंबीच नगर पंचायत ने पानी के लिए पाइप लाइन डाली है। इससे पानी भी नहीं आ रहा है। पाइप लाइन डालने के बाद मरम्मत भी नहीं कराई गई है। पूरा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। जगह-जगह गड्ढे हो जाने से मार्ग पर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

चकमार्ग पर कब्जे का आरोप
लहरपुर के मोहल्ला गन्नीटोला, बसैहया टोला, पुरवा बेहटी व बेहटी के ललित कुमार गौड़, ऋषिकांत, राजकुमार, ओम प्रकाश, उमेश कुमार, रमेश चंद्र, श्याम भोला सहित लगभग दो दर्जन किसानों ने चकमार्ग पर कब्जे का आरोप लगाया। बताया कि ग्राम नयागांव बेहटी चक मार्ग गाटा संख्या 165 की पूर्व में पटाई की गई थी। पड़ोसी काश्तकारों ने कब्जा करके मार्ग को अवरुद्ध कर दिया गया है। किसानों ने चक मार्ग की पैमाइश करा कर उसे कब्जा मुक्त कराने की मांग की।
खेत की मेड़ तोड़ने की शिकायत
मिश्रिख में इंडलावल ग्रांट गांव निवासी मानशिला ने गांव के विपक्षियों पर उनके खेत की मेड़ खोदकर अपने खेत में मिलाने का आरोप लगाया। पीड़िता ने बताया कि कई बार मना करने के बाद भी लोग नहीं मानते हैं। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने हल्का दरोगा और लेखपाल की संयुक्त टीम को मौके पर भेजकर समस्या के समाधान का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें