फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल से कंट्रोल होगा शहर का ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। शहर का यातायात अब ट्रैफिक सिग्नल के जरिए सुगमतापूर्वक चलता हुआ दिखाई देगा। शहर के चार चौराहों पर लगे सिग्नल व सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में आ गए हैं। अब पुलिस इन सिग्नलों के जरिए यातायात व्यवस्था संभालेगी। नगर पालिका ने इनको दुरुस्त करके पुलिस के हवाले कर दिया है। इससे शहर में रोजाना लगने वाले जाम की समस्या दूर होगी। जिससे शहरवासियों को आवागमन में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीतापुर शहर का यातायात ट्रैफिक पुलिसकर्मी रस्सी के सहारे चला रहे हैं। इससे चौराहों पर सही तरीके से यातायात नियंत्रित करने में कठिनाई आती है। इस वजह से कई बार लंबा जाम लग जाता है। अब ये समस्या दूर होने वाली है। सीतापुर शहर में महानगरों की तर्ज पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। साथ ही सीसीटीवी कैमरेे भी चालू हो गए हैं। ये सिग्नल लालबाग चौराहा, रोडवेज चौराहा, बहुगुणा चौराहा व महिला अस्पताल के पास लगे हैं। नगर पालिका ने इनको लगवाने की जिम्मेदारी निभाई है। अब ये पूरी तरीके से सभी चौराहों परकंप्लीट हालत में आ गए हैं।
अब ट्रैफिक पुलिस इनके जरिए शहर का यातायात संभालेगी। इससे एक तो जाम की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं सुगम तरीके से यातायात चलता रहेगा। नगर पालिका ने पुलिस को हैंडओवर कर दिया है। पुलिस ने भी इसको चालू हालत में होने की रिपोर्ट ईओ को भेज दी है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही शहर का यातायात लाइटों के जरिए संचालित होता दिखाई देगा। इन सिग्नलों पर 69.76 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ये बजट नगर पालिका द्वारा 12वें व 13वें वित्त आयोग से बची धनराशि से खर्च किया गया है।
विज्ञापन

शहर के चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाने का काम करीब एक वर्ष से अधिक समय से चल रहा है। ये सिग्नल करीब चार माह पहले ही कंप्लीट हो गए थे। मगर सड़क पर लगे कई पोल की दिशा में खामी थी। इसकी वजह से पुलिस ने इनको हैंडओवर करने से मना दिया था। उसके बाद कार्यदाई संस्था ने इनको अब ठीक किया है। इसकी वजह से कई बार इनको चलाने के प्रयास हुए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे। अब जब पुलिस ने भी हां कर दी है तो ये जल्द चालू हो सकेंगे।
लालबाग चौराहे पर तीन ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए हैं। इन पर 7.49 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। आंख अस्पताल, जिला अस्पताल रोड व मुख्य चौराहे वाली सड़क पर ये सिग्नल लगाए गए हैं। इसके अलावा रोडवेज चौराहे पर चार ट्रैफिक सिग्नलों पर 9.99 लाख खर्च करके कंप्लीट किया गया है। बहुगुणा चौराहे पर चार ट्रैफिक सिग्नल लगे हैं। इन पर 9.99 लाख रुपये खर्च आया है। जिला महिला अस्पताल चौराहे पर चार ट्रैफिक सिग्नल 9.99 लाख रुपये से पूर्ण हो चुके हैं। इन सभी जगह पर इनका ट्रायल हो चुका है। अब जल्द ही ये सिग्नल चलते हुए नजर आएंगे।
शहर के चार चौराहों पर मेसर्स प्रभाकर सोलर टेक्नोलॉजी एंड इलेक्ट्रिकल्स के द्वारा ट्रैफिक सिग्नल लगाए गए है। इन सिग्नलों की एक साल की गारंटी रहेगी। संस्था का कहना है कि ये चालू हालात में नगर पालिका को सुपुर्द कर दिया गया है। अगर चार दिसंबर 2021 तक कोई तकनीकी खामी आती है तो हम खुद ही इन्हें दुरुस्त करेंगे।
नगर पालिका परिषद के ईओ गुरुप्रसाद पांडेय का कहना है कि शहर के चार चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल कंप्लीट हो गए हैं। इन्हें पुलिस को हैंडओवर कर दिया गया है। अब पुलिस इनका संचालन करना सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें