फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन में करंट दौड़ाते ही गायब हुए सिग्नल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्वोत्तर रेलवे के ऐशबाग-सीतापुर ट्रैक के विद्युतीकरण कार्य पूरा होने के बाद रेलवे अब इंजन दौड़ाने की जुगत में है। इन्हीं कवायदों के बीच रेलवे ने पहली बार ऐशबाग-सिधौली तक इलेक्ट्रिक लाइन में 25 हजार वोल्ट करंट दौड़ाया तो एकाएक सिग्नल गायब हो गए।
विज्ञापन

कई टुकड़ों में हुई चेकिंग में कई जगहों पर खामियां मिली, जिन्हें दुरुस्त करने के बाद एक बार फिर से लाइन चालू की गई तो सिधौली तक लाइन ठीक पाई गई। सिग्नल विभाग खामियों को दूर करने में जुटा है।
पूर्वोत्तर रेलवे का ऐशबाग वाया सीतापुर-लखीमपुर मीटर गेज ट्रैक को ब्रॉडगेज के बाद इस रूट पर डीजल इंजन की ट्रेनें दौड़ाई जा रही है। इस रूट पर ट्रेनों की संख्या काफी कम है। आमान परिवर्तन के बाद रेलवे अब इस रूट का विद्युतीकरण कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन

ऐशबाग वाया सीतापुर होते हुए बरेली तक इस ट्रैक विद्युतीकरण चार चरणों में कराया जाएगा। पहले चरण में कार्यदायी संस्था कल्पतरु ने ऐशबाग-सीतापुर तक इलेक्ट्रिक लाइन बिछा दी है। यह कार्य पूरा होने के बाद अब इस रूट की लाइन का ट्रायल चल रहा है।
इलेक्ट्रिक लाइन की टेस्टिंग चल रही है। अभी तक तारों को चोरी से बचाने के लिए इस लाइन में दस वोल्ट का करंट दौड़ा जा रहा था, लेकिन अब इसमें 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ाया जाना है।
विभागीय जानकार बताते हैं कि ऐशबाग- सिधौली तक इलेक्ट्रिक लाइन के ट्रॉयल के दौरान जैसे ही 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ाया गया वैसे ही अचानक सिग्नल गायब हो गए। सिग्नल फेलोअर साबित होने पर रेल अफसरों के कड़ाके की ठंड में पसीने छूट गए।
इसके बाद रेलवे ने इस लाइन को कई चरण में करंट प्रवाह किया। पहले डालीगंज से मोहिबुल्लापुर, फिर मोहिबुल्लापुर से बख्शी तालाब फिर अटरिया व सिधौली तक लाइन में करंट दौड़ाया। इस दौरान मिली खामियों को सिग्नल विभाग के कर्मचारियों द्वारा दूर करने की कवायद चल रही है।
ऐशबाग- सिधौली तक इलेक्ट्रिक लाइन के ट्रॉयल में पहली दफा सिग्नल गायब हो गए थे। इस पर कई टुकड़ों में लाइन को चार्ज किया गया तो सिधौली तक लाइन में करंट दौड़ सका। कुछ खामियां मिली हैं। इन्हें सिग्नल विभाग द्वारा दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- जगन्नाथ मिश्रा, प्रबंधक, रेल विकास निगम लिमिटेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें