फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 42 करोड़ से चौड़ा होगा सिधौली-बिसवां मार्ग

Sat, 11 Mar 2023 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। सिधौली-बिसवां मार्ग अब जल्द चौड़ा होगा। लगभग 27 किमी. लंबी सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर लगभग 42 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन की ओर से बजट को मंजूरी दे दी गई है। पहली किस्त में 4 करोड़ 19 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह सड़क चौड़ी होने से करीब दो सैकड़ा गांवों की चार लाख आबादी को फायदा मिलेगा।राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 24 से बिसवां तहसील को जोड़ने वाला जिला मार्ग 23-सी व्यस्ततम सड़क है। यह सड़क सिधौली में हाईवे से जुड़ती है। मास्टरबाग, कंदुनी, टेड़वा, अमझला होते हुए बिसवां जाने वाली यह सड़क वर्तमान में साढ़े पांच मीटर चौड़ी है। यातायात का दबाव देखते हुए लंबे समय से इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठती रही है। सांसद राजेश वर्मा ने 21 अगस्त 2021 को तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री को पत्र लिखकर सड़क के चौड़ीकरण का अनुरोध किया था।
विज्ञापन

वर्तमान लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने भी सिधौली-बिसवां मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर विभागीय कवायद शुरू की थी। उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव राजेश प्रताप सिंह ने सिधौली-बिसवां मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किए जाने की मंजूरी दे दी है। इस कार्य के लिए 41 करोड़ 92 लाख 68 हजार रुपये का बजट मंजूर किया गया है। बजट मिलने से अब यह सड़क दो मीटर और चौड़ी होकर साढ़े सात मीटर हो जाएगी।
पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने टेंडर प्रक्रिया की कवायद शुरू कर दी है। टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क के चौड़ीकण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभागीय अफसरों की माने तो अप्रैल तक कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


टेंडर प्रक्रिया के बाद शुरू होगा काम
सिधौली-बिसवां मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर शासन से बजट मंजूर कर दिया गया है। अब टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। इसके बाद कार्य शुरू होगा। लगभग एक माह का समय लग सकता है। सड़क चौड़ी होने से आवागमन सुगम होगा।
विज्ञापन

- कैलाश आर्या, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी सीडी वन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें