फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 10 लाख नौनिहालों का अपडेट नहीं हो सका डाटा

Sat, 11 Mar 2023 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यू-डायस में बेसिक शिक्षा विभाग के नौनिहालों का डाटा अपडेट करने में लापरवाही बरती जा रही है। हाल यह है कि करीब 10 लाख 20 हजार नौनिहालों का डाटा अपडेट नहीं हो सका है। इसके लिए छह बार बीएसए की तरफ से बीईओ व प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए थे। नौनिहालों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में दिक्कतें आएंगी। इस पर प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह का समय देते हुए चेतावनी दी गई है। यू-डायस पर शिक्षक, कर्मचारी, नौनिहाल सभी का डाटा अपलोड किया जा रहा है। इस डाटा को अपलोड करके उसे अपडेट करने की जिम्मेदारी बीईओ की होती है। बीईओ संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इस डाटा को भरवाकर अपडेट करवाते है लेकिन जिले में लापरवाही बरती जा रही है। जिले में 10 लाख 40 हजार 253 नौनिहाल पंजीकृत है। जिसमें अब तक 16710 नौनिहालों का डाटा अपडेट हो सका है। 3136 का प्रोग्रेस में चल रहा है। 10 हजार 20 हजार 407 नौनिहालों का डाटा अपडेट नहीं हो सका है। इसकी वजह से नौनिहालों को सरकारी लाभ मिलने में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

इस पर बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को चेतावनी जारी की है। एक सप्ताह के अंदर काम पूर्ण न करने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।

स्कूल प्रोफाइल व शिक्षक कार्य भी अपूर्ण
यू-डायस पर स्कूल प्रोफाइल व शिक्षक का डाटा भी अपलोड किया जाना है। जिसमें अभी तक 152 विद्यालयों की प्रोफाइल अपडेट नहीं हो पाई है। इसी तरह 453 शिक्षकों का भी डाटा अधूरा पड़ा हुआ है।

होगी कार्रवाई
सभी परिषदीय, मान्यता व सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। अगर इस दौरान वह कोई सुधार नहीं करते तो वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजीत कुमार, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें