शहर के नवीन चौक पर मंगलवार को हाईटेंशन लाइन का तार अचानक तार टूट गया। इससे भवानीपुर फीडर की बिजली गुल हो गई। इस वजह से फीडर से जुड़े करीब 24 मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब एक लाख की आबादी प्रभावित हुई है। पॉवर कॉर्पोरेशन की टीम देर शाम तक लाइन दुरुस्त करने में जुटी थी।
रामकोट के नवीन चौक के पास मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। इससे अचानक भवानीपुर फीडर की बत्ती गुल हो गई। फीडर से जुड़े पुराने सीतापुर, तरीनपुर, खूबपुर, विकास नगर, श्रीनगर, भार्गव कॉलोनी, कांशीराम कॉलोनी, इस्माइलपुर, चुंगी चौकी समेत करीब 24 मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई।
जब कई घंटों तक आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो लोगों ने पॉवर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों से संपर्क साधा। इसके बाद पता चला। पावर कॉर्पोरेशन की टीम तार को दुरुस्त करने में जुटी हुई है। कई घंटे आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
11 बजे के बाद बहाल होगी आपूर्ति
हाईटेंशन लाइन का तार टूटने की वजह से भवानीपुर फीडर की आपूर्ति बंद हो गई है। टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी हुई है। उम्मीद है रात्रि 11 बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो जाएगी।
रवि कुमार, एसडीओ