फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कलश यात्रा के साथ श्री विष्णु महायज्ञ व संत सम्मेलन शुरू

Thu, 12 Nov 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
कसमंडा के ग्राम नवागांव में कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कमलापुर। कसमंडा ब्लॉक के नवागांव स्थित बाबा लालदास आश्रम में बुधवार को श्री विष्णु महायज्ञ, अष्टादश व विराट संत सम्मेलन का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजन-अर्चन के बाद निकली यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन



कलश यात्रा आश्रम से शुरू होकर नवागांव होते हुए लालपुर घाट पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पवित्र जल से कलश भरकर यज्ञ स्थल तक पहुंचाया। आचार्य संदीप मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म में कलश सुख, समृद्धि, पवित्रता और मंगल का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक चेतना, संस्कार और एकता को बढ़ावा देते हैं।


कार्यक्रम में श्रीश्री 108 नारायण दास महाराज, स्वामी विमलानंद सरस्वती, महंत सरोज दास, आचार्य रामचंद्र मिश्रा, ब्रजकिशोर दास और पिंटू दास सहित अनेक संत-महात्मा मौजूद रहे। यज्ञ समिति के पदाधिकारी, यजमान राजेश कुमार सिंह, जनक कुमारी सिंह, शेर बहादुर सिंह, उमेश पाल सिंह, महेश सिंह, विनोद कुमार सिंह आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें