फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धूमधाम से निकली श्री सांई पालकी यात्रा

विज्ञापन
श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : श्री सांई पालिकी यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
विज्ञापन
सीतापुर। सरायन नदी तट स्थित श्री साईं शिव शक्ति मंदिर में बुधवार को श्री सांई जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्व. रामलाल राही द्वारा स्थापित मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। सुबह पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मूर्तियों का स्नान शृंगार कराया गया। आयोजक एवं मंदिर के मुख्य न्यासी पूर्व विधायक रमेश राही व उनकी धर्मपत्नी मंजरी राही ने यजमान की भूमिका निभाते हुए पूजन अर्चन कर भगवान को भोग लगाया। दोपहर बारह बजे से श्री साईं पालकी यात्रा गाजे-बाजे व पुष्प वर्षा के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाली गई। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः सत श्री साईं शिव मंदिर पहुंची। जहां आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पुष्पा राही, नीतू राही, राकेश राही, रेनू राही, पत्रकार ज्ञान प्रकाश सिंह प्रतीक, रामकुमार राजपूत, अजय जायसवाल, अनिल शुक्ल गुड्डू, शिवलाल सहित साईं भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें