फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: महिलाओं के प्रशिक्षण में सुविधाओं का अभाव, उपस्थिति कम

विज्ञापन
संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण। - फोटो : संकुल स्तरीय संघ की महिलाओं को दिया जाता प्र​शिक्षण।
विज्ञापन
सीतापुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से संकुल स्तरीय संघ की छह सौ महिलाओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने के लिए एक संस्था का चयन किया गया है। इसके लिए शहर के एक निजी प्रतिष्ठान में महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में प्रत्येक बैच में 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है, इसके सापेक्ष महिलाओं की उपस्थिति कम हो रही है। साथ ही प्रशिक्षण देने के लिए जो मानक तय किए गए हैं, संस्था उनका भी पालन नहीं कर रही है। इससे प्रशिक्षण की उपयोगिता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की ओर से ग्राम पंचायतों में समूहों का गठन किया गया। इनके सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी जाती है, जिससे वह सुगमता से जीवन यापन कर सकें। समूह के सदस्यों के बेहतरी के लिए मॉडल संकुल स्तरीय संघ गठित किए गये हैं। इन्हें प्रशिक्षित करने के लिए चंडीगढ़ की संस्था निटकॉन को जिम्मेदारी दी गई। संस्था की ओर से शहर के एक निजी प्रतिष्ठान में मॉडल संकुल स्तरीय संघों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। चार ब्लॉक के 10 संघों की 600 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना है। छठवें बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 30 दिसंबर से शुरू किया गया है। इसमें मां ललिते प्रेरणा संकुल समिति मिश्रिख की 60 महिलाओं को मॉडल संकुल संघ कार्यकारिणी समिति विजनिंग द्वितीय का प्रशिक्षण दिया जाना है। इसमें पहले दिन समिति की 17 महिलाएं ही पहुंचीं। यह मानकों से बेहद कम है।

प्रशिक्षण स्थल पर बुनियादी सुविधाओं का अभाव
उपायुक्त स्वत: रोजगार के निर्देश हैं कि किसी भी दशा में प्रतिभागियों की संख्या 80 फीसदी से कम न हो। इसके बावजूद न तो प्रशिक्षणार्थियों की संख्या पर्याप्त रही। इसके अलावा प्रशिक्षण स्थल पर टाइपिंग, फोटो कापी आदि की व्यवस्था नहीं थी। कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं के लिए इससे बचाव के पर्याप्त प्रबंध नहीं किए गए हैं। विभाग की ओर से बताया गया कि दूसरे दिन 40 महिलाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया है। कुछ महिलाओं ने भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाये हैं।
विज्ञापन



मानक पूरा न होने पर निरस्त होगा प्रशिक्षण, बीएमएम की तय होगी जिम्मेदारी
प्रशिक्षण की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। कुछ कमियाें की जानकारी मिली है। एक बीडीओ से औचक निरीक्षण करवाया जा रहा है। अगर मानकों के अनुसार प्रशिक्षण नहीं कराया गया तो इसे निरस्त कर दिया जाएगा। साथ ही संबंधित बीएमएम की जिम्मेदारी तय कर विभागीय कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

- चंदन देव पांडेय, उपायुक्त स्वत: रोजगार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें