फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: श्रीजी का किया अभिषेक, लगाए भगवान महावीर के जयकारे

Sun, 06 Jul 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित हो रहे सिद्ध चक्र महामंडल विधान और विश्व शांति महायज्ञ में श्रद्धालु पूरे भक्तिभाव से शामिल हो रहे हैं। विधानाचार्य के निर्देशन में मंत्रोच्चार के बीच पूरे विश्व में शांति की कामना की जा रही है। रविवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन

सरावगी टोला स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान व विश्वशांति महायज्ञ का आयोजन सोना देवी जैन परिवार द्वारा किया जा रहा है। रविवार सुबह मंत्रोच्चार के बीच श्रीजी का अभिषेक, पूजन और शांतिधारा संपन्न कराई गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। एक सुर में भगवान महावीर की जयकारे लगाए गए।
मध्यप्रदेश से पधारे विधानाचार्य जीतू भैया ने विधिवत पूजा कराई। सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में महिलाओं और बच्चों ने जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ के जीवन पर एकांकी प्रस्तुत की। नेमी-राजुल वियोग का मंचन देख दर्शकों की आंखों में आंसू आ गए। इस अवसर पर भाजपा नेता अंब्रीश गुप्त, मंडी सचिव ऋषभ जैन, विनीत जैन, अशोक जैन, राजेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें