फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लाइसेंसी बंदूक से चली गोली, युवक की मौत

Sat, 17 Oct 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी। अटरिया इलाके के असेनिया गांव निवासी पवन त्रिपाठी (45) की शुक्रवार को लाइसेंसी बंदूक से चली गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों ने आत्महत्या किए जाने की आशंका जाहिर की है। पुलिस के अनुसार पवन एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड थे। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी तक परिजनों ने घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं दी है। घटना का कारण पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार पवन शुक्रवार सुबह उठे और नित्यक्रिया से निवृत्त होने के बाद कमरे में चले गए। वह अपने साथ लाइसेंसी बंदूक भी ले गए थे। इसके बाद गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो पवन खून से लथपथ हालत में पड़े थे। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। शव की स्थिति देखकर परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार शव को देखकर लगता है कि युवक ने गले के पास बंदूक की नाल रखकर पैर के अंगूठे से ट्रिगर दबाया होगा। अटरिया पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिजनों के बयान भी दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें