फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: रोमांचक मुकाबले में शिवम और प्रियंका विजेता

Sat, 12 Jul 2025 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तरणताल स्टेडियम में चल रही सीतापुर बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन वन प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को अंडर-18 बालक युगल वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अंडर 18 बालक एकल वर्ग में पहला मैच मैच शिवम यादव और शिवम जोशी के बीच खेला गया। इसमें शिवम यादव ने शिवम जोशी को पराजित कर दिया। युगल अंडर 18 बालक वर्ग में शिवम यादव और शिवम जोशी की जोड़ी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए ओम अरोड़ा और शुभ गुप्ता को पराजित कर दिया।
अंडर 18 बालिका एकल वर्ग में प्रियंका गौतम ने जानवी गुप्ता को हरा दिया। महिला ओपन एकल वर्ग में प्रियंका गौतम ने शिप्रा गौतम को करारी शिकस्त दी। सीतापुर बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन 1 के प्रतियोगिता नियंत्रक डॉ. निखिल कुमार ने बताया कि रविवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिन मास्टर्स 40 आयु वर्ग के एकल और युगल मुकाबले खेले जाएंगे। इसी के साथ पुरस्कार वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के तकनीकी अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिया चैंबर क्लब के अध्यक्ष तनवीर अहमद अंसारी, सचिव क्षितिज त्रिपाठी, मिलन यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें