सिधौली में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
- फोटो : सिधौली में ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के खिलाड़ी।
सिधाैली। श्री गांधी विद्यालय पड़ाव मैदान में रविवार देर रात बालाजी नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें शान-ए-मछरेहटा की टीम ने खान इलेवन को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम कर लिया।
विजेता टीम के कप्तान मोहम्मद आमिर को आयोजक अभिनव सिंह, लकी, हिमांशु जैन और ऋषि श्रीवास्तव ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी दी। उपविजेता खान इलेवन के कप्तान शाहनवाज को आयोजक अमित सिंह भदौरिया, गौरव शुक्ला और ऋषभ शुक्ला ने 51 हजार रुपये व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। फाइनल मैच में अमन यादव को मैन ऑफ द मैच, जबकि ऋषभ को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इन्हें सूरज सोनी ने रेंजर साइकिल और ट्रॉफी प्रदान की। एमएलसी पवन सिंह चौहान ने बताया कि जल्द ही सिधौली में एक स्टेडियम बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों को अन्य जिलों में प्रैक्टिस व खेलने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। इस अवसर पर अभय जैन, बच्चे बाजपेई, उद्देश्य निगम, पीयूष शुक्ल, गिरीश शुक्ल, शिवम शुक्ल, लकी सिंह, योगेंद्र सिंह, संदीप पांडे, प्रदीप पांडे आदि उपस्थित रहे।