फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज कई जगह बौछार के आसार

विज्ञापन
लालबाग चौराहे पर धूप से बचने का प्रयास करती महिला। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सोमवार को तेज धूप के बीच पारा एक डिग्री लुढ़क गया। तपिश व उमस से हर कोई बेहाल नजर आया। मंगलवार को बौछारें पड़ सकती हैं।
विज्ञापन

रविवार रात आसमान में बादल छाने से मौसम सुहाना रहालेकिन सोमवार सुबह आसमान साफ रहने से तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। जिले के कई इलाकों में बादलों की आवाजाही भी बीच-बीच मेें होती रही।
शहर व आसपास के हिस्से में चिलचिलाती धूप ने गर्मी का अहसास कराया। तपिश से बचने के लिए राहगीर छाता लेकर व चेहरे पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकले।
रविवार के मुकाबले अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट के बावजूद गर्मी के प्रकोप ने लोगों का हाल-बेहाल कर दिया। उमस से मुश्किलें और बढ़ गई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को जिले के कई इलाकों में बादल छाने के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें