फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मिलावट की आशंका पर भरे सात नमूने

Mon, 13 Oct 2025 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को पूरे जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। इनको जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेज दिया है।
विज्ञापन

टीम ने लखीमपुर रोड बड़ेलिया बाजार के लालाजी प्रसाद के यहां से बेसन, केसरीगंज हरगांव के गिन्नी इंटरप्राइजेज से नमकीन का नमूना लिया। नैपालापुर चौराहे से बेसन लड्डू व पुलिस लाइन चौराहे से मगदल का नमूना लिया। मारूबेहड़ से पेड़ा के दो, सांडा से सरसों तेल के दो नमूने लिए।
मिलावट की आशंका पर 40 लीटर सरसों तेल सील किया गया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियान में अब तक 32 छापे मारकर 39 नमूने लिए गए हैं। विभिन्न 648 किलोग्राम खाद्य पदार्थों को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। इनका बाजार मूल्य करीब 65 हजार 720 रुपये आंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें